फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No DDA in Pithauragarh

जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
No DDA in Pithauragarh
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते संयुक्त संघर्ष मोर्च - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र प्राधिकरण न हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां प्राधिकरण हटाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान संयोजक मोहन चंद्र भट्ट ने कहा कि प्राधिकरण समाप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बात गंभीरता से नहीं ले रही है। डीडीए जैसे गलत निर्णय जबरन जनता पर थोप रही है। मोर्चा की कोर कमेटी सदस्य सुशील खत्री और चंद्रप्रकाश ने कहा कि 16 मार्च को नगर में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो घर-घर जाकर लोगों को डीडीए के खिलाफ एकजुट होने की अपील करेगी। इसके बाद गांधी चौक में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दयानंद भट्ट, बुद्धिबल्लभ, पीडी, महादेव, सुरेश जोशी, गिरीश, शंकर राम, अशोक पांडे, गोविंद बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed