फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No celebrations even after the new magazine launch; people troubled by traffic jams

Pithoragarh News: नई पार्किंग के बाद भी नहीं घटा वाहनों का दबाव, जाम से लोग परेशान

Tue, 16 Jun 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
No celebrations even after the new magazine launch; people troubled by traffic jams
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की सड़कों पर रोज लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। नई पार्किंग के निर्माण के बाद भी सड़कों पर वाहनों का दबाव कम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सुबह स्कूल और कार्यालय खुलने के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमौड़, कैंट रोड, स्टेशन रोड, बैंक रोड, अस्पताल मार्ग, पोस्ट ऑफिस मार्ग और नगर पालिका तिराहे के पास जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। वहीं बैंक रोड पर दिनभर कई बार यातायात बाधित होने की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

नगर के कई हिस्सों में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े किए जाने से परेशानी बढ़ रही है। कई स्थानों पर मालवाहक वाहनों से सामान उतारने या बड़े वाहनों के आने के दौरान जाम लग जाता है। इससे पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उन्हें जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में पिछले दिनों तीन-चार नए पार्किंग स्थलों का निर्माण होने के बावजूद सड़क पर वाहनों का दबाव कम नहीं हुआ है। इसके चलते जिला मुख्यालय आने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही जिलेभर से पहुंचने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


काफी पुलिस फोर्स चारधाम, कैंचीधाम के अलावा वीआईपी ड्यूटी पर है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं और चालान की कार्रवाई की जा रही है। जिन जगहों पर ज्यादा दिक्कत है, वहां तुरंत व्यवस्था बहाल करने को कार्रवाई की जाएगी।
-केएस रावत, प्रभारी सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed