{"_id":"6050f4ea8ebc3ee61f058dc0","slug":"no-better-road-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4184455136","type":"story","status":"publish","title_hn":"धापा-मिलम सड़क पर वाहन चलाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धापा-मिलम सड़क पर वाहन चलाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
मुनस्यारी में धापा -मिलम मार्ग पर फंसी कार।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धापा-मिलम सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सेनरगाड़ पुल से कुछ दूरी पर करीब आठ माह से मलबा अटका है। जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से ही वाहन चलाने पड़ रहे हैं।
इस उबड़-खाबड़ सड़क पर कार तक नहीं चल पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पूर्व इसी स्थान पर एक पिकप पलट चुका है। लोगों ने सड़क से मलबा हटाने की मांग की है। सड़क की बदहाली के चलते से धापा के लोगों में बीआरओ के प्रति आक्रोश है।
धापा के सरपंच दिनेश धपवाल का कहना है कि बीआरओ की 83 आरसीसी कंपनी से कई बार सड़क सुधारने का आग्रह किया जा चुका है लेकिन बीआरओ के अधिकारियों ने समस्या नहीं सुलझाई। वह हर बार बजट की कमी बताते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सड़क नहीं सुधारी गई तो बीआरओ के खिलाफ ग्रामीण आंदोलन करेंगे।