फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nine layers of Chain Kanaiya Bansi playing in Bridges Galiyan

नाहीं परत मैं का चैन कन्याईया बंसी बजावत बृज गलियन में

Thu, 07 Feb 2019 12:25 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nine layers of Chain Kanaiya Bansi playing in Bridges Galiyan
सुंई गांव में आयोजित बैठकी होली के गीतों पर झूमते होल्यार। - फोटो : AMAR UJALA
भगवती जागरण समिति सुंई द्वारा भजन संध्या और बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान भजनों और होली गीतों में होल्यार झूमते रहे। सुई गांव में रंगकर्मी और भगवती जागरण समिति के अध्यक्ष राजेश चौबे के आवास पर भजन संध्या और बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पाटन से आए मनोज पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की रसमई मुरली की वंदना राग धमार में प्रस्तुत कर नाहीं परत मैं का चैन कन्याईया बंसी बजावत बृज गलियन में गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवीन पांडेय ने राग काफी में फागुन में न्यारी छवि देखूं सांवरिया को खिलाड़ी, सुरेंद्र पाटनी ने राग काफी में करुंगी कपोलन लाल-लाल मोरी अंगीया न छुओ, उर्वादत्त चौबे ने करले श्रंगार चातुर अलबेली साजन के घर जाना है, कैलाश चौबे ने शिव सुमिरन जिन जाना सोई तन, राजेश चौबे ने ठुमरी तीन ताल में सखी री मोहे आज मिले नंदलाल गाकर रंग जमा दिया। रवि चौबे, गिरीश चौबे, गोविंद चौबे, केदार चौबे, संतोष चौबे, मोहन चौबे, हेम चौबे, राहुल ने सुर में सुर मिलाया। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed