{"_id":"6116b9908ebc3edfb1775728","slug":"nh-closed-in-nachani-pithoragarh-news-hld434499765","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी सड़क 14 घंटे रही बंद, यात्रियों ने सड़क पर काटी रात,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी सड़क 14 घंटे रही बंद, यात्रियों ने सड़क पर काटी रात,
थल-मुनस्यारी सड़क खुलने का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर तेजम अब नया भूस्खलन जोन बन गया है। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे यहां पर बिना बारिश के ही ऊपर से सड़क पर मलबा आ गया और सड़क 14 घंटे बंद रही। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को रात सड़क पर ही बितानी पड़ी। बुधवार की सुबह थल से मुनस्यारी जाने वाले वाहन भी मार्ग पर घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन
लोनिवि ने 14 घंटे बाद सड़क खोली। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क को सुचारु किया जा सका। लोनिवि के अनुसार थल-मुनस्यारी सड़क पर आठ बड़े-बड़े डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं। इनमें फल्यांटी, नया बस्ती, हरड़िया, रातिगाड़, तेजम, डोर, गिरगांव, गिन्नी आदि शामिल हैं। पूरी सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बनने के बाद इस सड़क पर 2005 और 2018 में दो बार हॉटमिक्स हो चुका है। भूस्खलन में सड़क खोलने वाली पोकलेन, डोजर, जेसीबी आदि के चलने से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जाड़ों में रातापानी से मुनस्यारी तक 20 किमी सड़क पर जेसीबी, डोजर, स्नो कटर आदि मशीनों से बर्फ हटाई जाती है। इससे बर्फ के साथ डामरीकरण की सतह भी उखड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।