{"_id":"6ab956917addcae97e025dbe","slug":"nh-closed-for-over-two-hours-160-mm-of-rainfall-in-champawat-pithoragarh-news-c-8-1-hld1045-841560-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एनएच दो घंट से अधिक समय रहा बंद, चंपावत में 160 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एनएच दो घंट से अधिक समय रहा बंद, चंपावत में 160 मिमी बारिश
Sun, 27 Sep 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। रविवार को बारिश के चलते एनएच पर मलबा आने से बंद हो गया था। सिंगदा और बौतड़ी के पास सुबह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। सिंगदा में तत्परता से मार्ग को खोल दिया गया। जबकि एनएच पर बौतड़ी के पास यातायात करीब दो घंटे से अधिक समय बंद रहा। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक पिछले 24 घंटों में चंपावत में 160 मिमी बारिश हुई है। जबकि टनकपुर में 95, बनबसा में 78, लोहाघाट में 30 और पाटी में 42 मिमी बारिश हुई है। बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था।
-- --
चंपावत में मूसलाधार बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त
चंपावत। कोट अमोड़ी के सन्दर्का गांव में मूसलाधार बारिश से दो आवासीय मकान जमींदोज हो गए। रविवार सुबह हुई इस घटना में डिग्री देवी और खुशाल दत्त भट्ट के मकान गिरे। डिग्री देवी अपने घर में ही थीं। प्रभावितों को दूसरे मकान में शिफ्ट किया गया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। इधर, चंपावत नगर के तल्ली मादली में लघु सिंचाई कार्यालय के समीप अब्दुल रहीम के घर के आंगन की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।