फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Next year preparations for recruitment of army in Pithoragarh

अगले साल पिथौरागढ़ में फिर से सेना भर्ती की तैयारी

Fri, 28 Dec 2018 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 28 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Next year preparations for recruitment of army in Pithoragarh
ब्रिगेडियर ललित कपूर - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती जोन लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर ललित कपूर ने कहा कि वर्ष 2019 में एक बार फिर पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कराने के लिए सेना मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। ब्रिगेडियर कपूर ने पिथौरागढ़ में चल रही भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) पिथौरागढ़ की पीठ थपथपाई। कहा कि एआरओ की सक्रियता के कारण ही फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ सेना भर्ती के लिए पहुंचे लोगों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर कपूर शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेने पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान भर्ती स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगले साल पिथौरागढ़ में फिर सेना भर्ती कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सेना मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष पिथौरागढ़ में सेना की भर्ती रैली फिर होगी। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कराने के संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर कपूर ने भर्ती की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि एआरओ की देखरेख में सेना भर्ती कराने के लिए एक मजबूत सिस्टम काम कर रहा है। नतीजतन फर्जी दस्तावेजों के साथ बाहरी प्रदेशों के चार युवक गिरफ्तार हुए हैं। ब्रिगेडियर कपूर ने कहा कि लगभग हर भर्ती में सेना काफी हद तक फर्जी प्रमाणपत्र के मामले पकड़ने में कामयाब रही है। सेना भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाती है। जिला प्रशासन, पुलिस और जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल प्रबंधन का भरपूर सहयोग मिला है। वार्ता में एआरओ के निदेशक कर्नल संदीप मदान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed