फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Newly constructed building in danger of land subsidence

Pithoragarh News: जमीन धंसने से खतरे की जद में आया नवनिर्मित भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Newly constructed building in danger of land subsidence
भूस्खलन होने से खतरे की जद में आया प्राथमिक विद्यालय कोटली भट्टीगांव। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटली भट्टीगांव का नवनिर्मित भवन जमीन धंसने से खतरे की जद में आ गया है। बावजूद इसके विद्यालय के पीछे सुरक्षा दीवार लगाने के लिए कोई प्रयास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय भवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार जल्द लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कोटली वर्ष 2013-14 में ध्वस्त हो गया था जिसके बाद से विद्यालय का संचालन पंचायत घर में किया जा रहा है। विद्यालय में 14 बच्चे पढ़ रहे हैं। वर्ष 2022 में विद्यालय का निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 की लागत मूल्य के अनुसार शुरू किया गया। लागत मूल्य बढ़ाने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) एवं कमेटी डीएम, सीएम और अन्य अधिकारियों को पत्र लिख चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस कारण विद्यालय के पीछे सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य नहीं हो सका। अब विद्यालय के पीछे लगातार हो रहे भूस्खलन से नवनिर्मित भवन खतरे की जद में आ गया है। प्रधान मीना देवी, एसएमसी अध्यक्ष कृष्णा देवी, सदस्य संजय सिंह, राजेश सिंह, गजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, हरीश सिंह ने दीवार निर्माण के लिए धन स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा आया था जिसे हटा दिया गया है। इसके रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। -रमेश चंद्र मौर्या खंड शिक्षा अधिकारी गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed