{"_id":"624744ec0f2c2c31fe799528","slug":"new-roads-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4581612150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल पहले एंचोली से ग्रिफ बैंड सड़क डामरीकरण, चौड़ीकरण का होने के बाद भी अब तक शुरू नहीं हो पाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल पहले एंचोली से ग्रिफ बैंड सड़क डामरीकरण, चौड़ीकरण का होने के बाद भी अब तक शुरू नहीं हो पाया काम
विज्ञापन
एंचोली से ग्रिफ बैंड तक सड़क जगह-जगह इस तरह बदहाल हो गई है।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डामरीकरण, नाली और चौड़ीकरण के लिए दो साल पहले सरकार से तीन करोड़ रुपये अवमुक्त होने के बाद भी पिथौरागढ़ की एंचोली-ग्रिफ बैंड सड़क बदहाल है। एनएच ने सड़क को ठीक करने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के नाम बांड भी बना दिया है। ठेकेदार का दो साल का अनुबंध खत्म होने में सिर्फ पांच माह बचे हुए हैं। इसके बाद भी ठेकेदार ने सड़क का अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
एंचोली से ग्रिफ बैंड तक 4.5 किमी लंबी सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। नालियों के बंद होने से सड़कों में पानी बह रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इसी सड़क से धारचूला, मुनस्यारी और अन्य क्षेत्रों के लिए लेाग आवाजाही करते हैं। बदहाल सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन सड़क को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। एनएच के अधिकारी ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू करने के लिए कई बार नोटिस दे चुके हैं लेकिन ठेकेदार ने अभी तक नोटिसों का जवाब तक नहीं दिया है। इतना ही नहीं ठेकेदार विभागीय अधिकारियों का फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। लोगों ने एनएच प्रबंधन से शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
एंचोली से ग्रिफ बैंड सड़क में चौड़ीकरण, डामरीकरण नाली निर्माण के लिए करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ठेकेदार का बांड बना दिया गया है। इसके बाद भी ठेकेदार ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। ठेकेदार को लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। - बीएल चौधरी, एई एनएच निर्माण खंड पिथौरागढ़।
विज्ञापन
चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क के लंबित प्रकरणों का करें निराकरण
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बीआरओ, लोनिवि और आरसीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बीआरओ को सड़क निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने मदकोट-मुनस्यारी और मिलम की नई सड़कों पर लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करते हुए शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा।
शुक्रवार को डीएम कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नौ के किमी 72 से 107 के बीच ढुंगातोली से तवाघाट सड़क की थ्रीए की संशोधित सूचना और रांथी सड़क के लिए वन भूमि मिलने के बाद शीघ्र आगे की कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर जिन लोगों को मुआवजा नहीं मिला है उनको तत्काल मुआवजा दिया जाए। कहा कि बीआरओ की सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में किसी भी दशा में अनावश्यक देरी नहीं की जाए। इस दौरान बीआरओ के अधिकारियों ने सड़क निर्माण प्रगति की जानकारी डीएम को दी। बैठक में डीएफओ कोको रोसो, लोनिवि के मुख्य अभियंता सतेंद्र शर्मा, एसडीएम अनुराग आर्या आदि थे।