फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Road in Munsyari to Milam

बर्फ पिघलने के बाद मिलम के लिए सड़क बनाने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
New Road in Munsyari to Milam
लास्पा में बनाया गया बीआरओ का कैंप। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। लास्पा में बर्फ पिघलने के बाद मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण का काम फिर शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रहे हिमपात से मशीनों सहित अन्य उपकरण ढक गए थे, जिससे करीब 15 दिन तक सड़क निर्माण कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

मुनस्यारी से मिलम तक सड़क का काम तेजी से चल रहा है। वर्ष 2008 में शुरू हुई 65 किमी लंबी मुनस्यारी-धापा-मिलम सड़क दोनों ओर से करीब 45 किमी बन चुकी है।
विज्ञापन

इसमें मिलम से लास्पा तक करीब 26 किमी और धापा की ओर से रुपसियाबगड़ से आगे तक 19 किमी सड़क काटी जा चुकी है। इसमें वाहनों का संचालन भी हो रहा है।
अब 20 किमी लंबे हिस्से में कटिंग होनी है, लेकिन विषम भौगोलिक स्थितियों के कारण यह किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क कटिंग वाला स्थान दुरूह और बेहद कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठोर खड़ी चट्टानों के कारण सड़क निर्माण के कार्य में देरी हो रही है। नवंबर में अधिक बर्फबारी होने से करीब दो सौ मजदूर नीचे आ गए थे।
बीआरओ ने लास्पा नामक स्थान पर कैंप बनाया है। वहां अभी कुछ ऑपरेटर और मजदूरों सहित बीआरओ के करीब 60 कर्मी मौजूद हैं। लास्पा में बर्फ पिघलने के बाद पोकलैंड से सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed