{"_id":"60afda4e8ebc3efa077518cc","slug":"new-radio-stations-for-disaster-manegment-pithoragarh-news-hld425707620","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में होगी दो सामुदायिक रेडियो केंद्र की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में होगी दो सामुदायिक रेडियो केंद्र की स्थापना
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आपदा संबंधी सूचनाओं के एकत्रीकरण के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिले में दो सामुदायिक रेडियो केंद्रों की स्थापना करेगा। इससे जिला प्रशासन को आपदा संबंधी सूचनाएं आसानी से मिल पाएंगी। सूचना मिलते ही तुरंत जरूरी कार्यवाही की जाएगी।
सीमांत जिले में आठ विकासखंड हैं जिसमें धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, कनालीछीना सबसे संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन विकासखंडों में प्रत्येक बरसात में काफी नुकसान होता है। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, मूनाकोट, बिण में भी बरसात के दौरान नुकसान होता है। आए दिन दुर्घटनाएं भी होतीं रहतीं हैं।
सूचना समय से न मिलने के कारण आपदा प्रभावित और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य में काफी देरी होती है। किसी भी घटना या आपदा की जानकारी समय से दिलाने के लिए जिले में दो सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि सामुदायिक रेडियो केंद्र की स्थापना के लिए संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। शासन-प्रशासन की सहमति के बाद संस्थाओं के प्रस्ताव मंजूर किए जाएंगे।
कोविड संबंधी सूचनाएं भी मिलेंगीं
सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना के बाद कोविड की सूचनाएं भी आसानी से उपलब्ध हो पाएंगीं। मौसम अलर्ट, जन जागरूकता के लिए इन रेडियो स्टेशनों का प्रयोग किया जाएगा।
प्रत्येक पांच ब्लॉक पर एक रेडियो केंद्र की स्थापना की जानी है। इससे सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो पाएगा। रेडियो केंद्र की स्थापना की इच्छुक संस्थाएं एक जून तक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रस्ताव दे सकतीं हैं।
- आरडी पालीवाल, एडीएम, पिथौरागढ़।