फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand board exam 2020: Nepal's border bridge opened for Student

भारत-नेपाल विवाद के बीच नेपाली छात्र को उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए खोला अंतरराष्ट्रीय पुल

Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board exam 2020: Nepal's border bridge opened for Student
फ़ोटो-झूलाघाट सीमा पुल पर बोर्ड परीक्षा देने आता नेपाल का छात्र। - फोटो : AMAR UJALA

नेपाल चाहे भारत के प्रति कितनी ही दुर्भावना क्यों न रखे, भारत हमेशा नेपाल के साथ मित्र राष्ट्र के तौर पर खड़ा रहा है। मंगलवार को पिथौरागढ़ प्रशासन की पहल पर एक छात्र को उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए झूलाघाट स्थित सीमा पुल खोला गया। पेपर देने के बाद छात्र को शाम को वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच चल रहे सीमा विवाद के बावजूद मंगलवार को भारत ने अच्छी पहल करते हुए नेपाल के उत्तराखंड बोर्ड के छात्र के लिए पुल खोला ताकि वह पेपर दे सके। पेपर न देने पर छात्र का साल खराब हो जाता। एसएसबी के एसएसआई किशोर सिंह ग्वाल ने बताया छात्र का मेडिकल चेकअप करने के बाद उसे भारत आने दिया गया। दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर जूलाघाट (नेपाल) के दीवान सिंह बिष्ट को इंटरमीडिएट की भूगोल की परीक्षा दिलाई गई।
विज्ञापन


जीआईसी झूलाघाट के प्रधानाचार्य जगदीश राम ने बताया कि  बुधवार को भी जूलाघाट के मोहित सिंह बिष्ट का हाईस्कूल का पेपर है, वह पेपर देना चाहेगा तो सुबह उसके लिए भी पुल खोला जाएगा। परीक्षा प्रभारी भूपेंद्र प्रसाद ने बताया झूलाघाट स्कूल से दो बच्चे नेपाल में फंसे हुए हैं, बाकी सभी बच्चों के पेपर पहले ही हो चुके हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया ने बताया कुछ ही बच्चे नेपाल के बोर्ड परीक्षाओं के पेपर देने से रह गए हैं। उन्हें परीक्षा देने के लिए पुल खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की पांच विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण निपटी

सोमवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कंटेंनेमेट जोन के 53 और दूसरे दिन मंगलवार को 140 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इन छात्रों की परीक्षाएं बाद में संपन्न कराई जाएंगी। 

मंगलवार को हाईस्कूल की संस्कृत, पंजाबी, बंगाली और इंटरमीडिएट में भूगोल और भूगर्भ विज्ञान विषय की परीक्षा थी। संस्कृत विषय में 90985 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 87949 छात्र उपस्थित रहे और 3036 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें कंटेनमेंट जोन के 140 छात्र भी शामिल हैं, वहीं पंजाबी विषय में 233 छात्र पंजीकृत थे, 118 उपस्थित रहे और 115 ने परीक्षा छोड़ी। बंगाली विषय में 24 छात्र पंजीकृत थे और सभी उपस्थित रहे।

इधर, राइंका थारी में कई बच्चों को मास्क भी मुहैया कराए गए।  उधर, नैनीताल में पांच परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 305 में से 291 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक शिक्षा के अपर शिक्षा निदेशक रघुनाथ लाल आर्य ने नैनीताल के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

हाईस्कूल में कंटेनमेंट जोन के 140  छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
कोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड की छूटी परीक्षाओं को 22 जून से 25 जून तक संपन्न कराया जा रहा है। सोमवार को हाईस्कूल में उर्दू की परीक्षा में हरिद्वार के कंटेनमेंट जोन के 4 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं इंटरमीडिएट जीव विज्ञान विषय में टिहरी जनपद के कंटेनमेंट जोन में 47 और हरिद्वार में दो छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। मंगलवार को हाईस्कूल में संस्कृत विषय में कंटेनमेंट जोन के 140 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। बोर्ड अधिकारियों की माने तो परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कंटेंनेमेट जोन छात्रों की सही संख्या पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed