फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepali laborer died in wasp attack

ततैयों के हमले में गई नेपाली मजदूर की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nepali laborer died in wasp attack
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक मुख्यालय से 20 किमी दूर सीमावर्ती भटेड़ी गांव में ततैयों के हमले में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई है। ततैयों के हमले में यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेपाल के बैतड़ी जिले के थाला वार्ड नंबर 6 निवासी हरिभान (36) पुत्र गंभीर धामी भटेड़ी गांव में मजदूरी करता था। बुधवार को काम के दौरान उस पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया जिसके बाद वह घर पर ही दवाइयां ले रहा था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान मनू देवी, नरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

झूलाघाट थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र जोशी के निर्देश पर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को जिला मुख्यालय के मोर्चरी में भेज दिया है। ग्राम प्रधान मनू देवी ने वन विभाग से क्षेत्र के लगे ततैयों के छत्तों को हटाने की मांग की है। इस साल जिले में ततैयों के हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिले में अब तक ततैयों के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ततैयों के हमले में बालिका घायल
पिथौरागढ़। जिले के खर्कदौली ग्राम पंचायत के गाड़गांव में ततैयों ने एक बालिका पर हमला कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले आए जिससे उसकी जान बच गई। ललित सिंह खनका की पुत्री दिशा खनका तीन दिन पहले ओलावृष्टि के दौरान जब आंगन में आई तभी ततैयों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रात में ही जिला चिकित्सालय लाया गया। ग्राम प्रधान कुंडल महर ने बताया कि गांव में लंबे समय से ततैयों का आतंक बना हुआ है। ततैये कई जानवरों को घायल कर चुके हैं। गांव के आसपास ततैयों ने कई छत्ते बना लिए हैं जिससे ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम सदर अनुराग को ज्ञापन सौंपकर ततैयों के छत्तों को नष्ट कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed