फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal will be sealed on polling day 36 hours

मतदान के दिन 36 घंटे सील रहेगी नेपाल सीमा

Sun, 22 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Nepal will be sealed on polling day 36 hours
पिथौरागढ़ में हुई बैठक में मौजूद भारत और नेपाल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के दौरान नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सहमति हो गई है। रविवार को यहां दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि मतदान के दिन 36 घंटे तक नेपाल सीमा सील रहेगी। 14 फरवरी की शाम छह बजे से 16 फरवरी की सुबह छह बजे तक अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों से आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन


नेपाल के अधिकारियों ने चुनाव के दौरान अपनी ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया। दोनों देश सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। चुनाव तक पंचेश्वर से लेकर गर्ब्यांग तक गश्त होगी। नेपाल से भारत की ओर आने वाले सामान की चेकिंग नेपाल पुलिस करेगी। यह भी तय हुआ कि वन विभाग, एसएसबी और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से गश्त करेंगी। पिथौरागढ़ के डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने नेपाल के अफसरों से चुनाव के समय पूरा सहयोग देने की बात कही। नेपाल के बैतड़ी के डीएम किशोर कुमार चौधरी, दार्चुला के डीएम हरक बहादुर सिंह, बैतड़ी के एसपी हेरंब शर्मा, दार्चुला के एसपी केदार खनाल के अलावा नेपाल से आए अन्य अधिकारियों ने कहा कि नेपाल सीमा से किसी प्रकार की अराजक गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


महाकाली पर दस नए झूलापुल बनेंगे
भारत और नेपाल को विभाजित करने वाली महाकाली नदी पर दस झूलापुलों का निर्माण होगा। दोनों देशों के अधिकारी पुलों के स्थान और स्पान का चयन करेंगे। बैठक में बताया गया कि यह झूलापुल बांकू, कुलागाड़, ऐलागाड़, गस्कू, द्वालीसेरा, मालपा, स्यांकुरी, लाली, तिकरम और मलधार में बनाए जाएंगे। इनके अलावा झूलाघाट और धारचूला में मोटर पुल बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोतिला से गिरा मलबा हटाया जाए
अक्तूबर में खोतिला गांव में हुए भूस्खलन के कारण गिरे मलबे को तत्काल हटाने के लिए नेपाल के अधिकारियों ने आग्रह किया है। नदी में बड़े-बड़े बोल्डर गिरे हैं। इससे नदी का प्रवाह नेपाल की तरफ होने का खतरा है। डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि एक हफ्ते के भीतर बोल्डरों को ब्लास्टिंग के जरिए तोड़कर हटाया जाए। मार्च से नदी का प्रवाह बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed