फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal today reach people stranded in Uttarakhand

नेपाल में फंसे उत्तराखंड के लोग आज पहुंचेंगे

Wed, 29 Apr 2015 11:11 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
काठमांडू और नेपाल के अन्य भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को लाने का काम चंपावत प्रशासन ने शुरू कर दिया है। यहां से गई उत्तराखंड रोडवेज की 25 बसों में उत्तराखंड के अलावा उप्र, बिहार, उड़ीसा और बंगाल के लोगों को लाया जा रहा है। ये लोग रक्सौल बार्डर के रास्ते लाए जा रहे हैं। इनके काठमांडू से बृहस्पतिवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंपावत जिले से एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में 27 अप्रैल को एक टीम बनबसा से काठमांडू को रवाना हुई थी। रोडवेज की 25 बसों के साथ गई ये टीम वहां फंसे उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लोगों को लेने गई। इनमें से ज्यादातर लोग वहां रहते थे। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि काठमांडू पहुंचने के बाद टीम ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। दूतावास के निर्देश पर वापस आने के इच्छुक उत्तराखंड के लोगों को बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर लाउडस्पीकर से जानकारी दी गई। वापस आने के इच्छुक उत्तराखंड के 100 लोग मिले, जिन्हें दो बसों में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

दूतावास के निर्देश पर उप्र, बिहार, उड़ीसा, बंगाल के वापस आने के इच्छुक लोगों को 23 बसों से लाया जा रहा है। उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लोगों को काठमांडू से बुधवार शाम को रक्सौल के रास्ते रवाना किया गया। डीएम ने बताया कि अन्य राज्यों के यात्रियों को रक्सौल तक छोड़ने के बाद उत्तराखंड रोडवेज की बसें वापस यहां आ जाएंगी, जबकि उत्तराखंड के यात्रियों को बनबसा तक लाया जाएगा। इन यात्रियों के बृहस्पतिवार शाम तक वापस पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed