फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal police lathi-charge on push-off, bridge gate closed for two and a half hours

धक्का मुक्की होने पर नेपाल पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ढाई घंटे बंद रखा पुल का गेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Nepal police lathi-charge on push-off, bridge gate closed for two and a half hours
दो माह बाद नेपाल से भारत लौटने पर खुशी जताती महिला। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी धारचूला (पिथौरागढ़)। बृहस्पतिवार को झूला पुल खुलने के दौरान नेपाल दार्चुला में रं समुदाय के गर्ब्याल, नबियाल, गुंज्याल, कुटी आदि रह रहे 100 से अधिक भारतीय परिवारों को राशन और अन्य दैनिक सामग्री भेजते समय नेपाल की ओर भीड़ जमा होने से धक्का मुक्की हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में दीपेंद्र बुदियाल घायल हो गया। इसके बाद नेपाल ने अपनी ओर से झूला पुल के गेट बंद कर दिए। लगभग ढाई घंटे पुल बंद रखने से नेपाल में लगभग 10 भारतीय और भारत में 21 नेपाली फंसे रहे। विधायक हरीश धामी और उपजिलाधिकारी एके शुक्ला के बार-बार कहने पर भी नेपाल की ओर से पुल नहीं खोला गया। बाद में नेपाल के उच्च अधिकारियों से बातचीत होने पर पुल खोला गया। विधायक हरीश धामी ने नेपाल की और से ढाई घंटे पुल नहीं खोलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नेपाल प्रशासन को इस प्रकार व्यवहार करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि नेपाल के मजदूरों को लॉकडाउन में एक माह तक भारतीय प्रशासन ने भोजन और आवास की अच्छी व्यवस्था की थी। नेपाल में रह रहे भारतीय परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने पर नेपाल का पुल बंद रखना गलत है।
विज्ञापन
--:: दो माह नेपाल में फंसी रही मां से मिलने गई लवीना :: धारचूला। सोसा निवासी लवीना ह्यांकी अपने पांच माह के बच्चे के साथ नेपाल में अपने माता पिता से मिलने गई थी। लॉकडॉउन के कारण झूला पुल बंद होने से नेपाल में दो महीने फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed