फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal pensioner upset Purwsanik

नेपाल के पेंशनभोगी पूर्वसैनिक परेशान

Wed, 16 Nov 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Wed, 16 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nepal pensioner upset Purwsanik
भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट में स्टेट बैंक की शाखा - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल की सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे में नेपाल से आने वाले लोगों को बैंक से न ही पूरा पैसा मिल पा रहा है और न ही उनके पुराने नोट एक्सचेंज हो पा रहे हैं। इनमें ज्यादातर सेना के पेंशनर हैं। उनको भारत सरकार का यह फैसला उचित नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे में सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक की शाखाएं हैं। दोनों बैंकों में नेपाल के पेंशनरों और भारत में काम कर चुके लोगों सहित करीब 1150 खाते हैं। आठ नवंबर को सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने से ठीक पहले अधिकांश नेपाली खाताधारक अपनी पेंशन और पैसा निकाल चुके थे। अब घरों में रखे 500 और 1000 के नोट बदलने में उनके पसीने छूट रहे हैं। स्टेट बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक अजेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक में पैसा नहीं आ रहा है। पुराने नोट के बदले 2500 रुपए और चेक से 2000 रुपए दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय नेपाल के किसी भी व्यक्ति का नया खाता नहीं खोला जा रहा है। भारतीय सेना में कार्यरत व्यक्ति या पेंशनर का खाता ही खोला गया है। इसी तरह ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि बैंक के पास जो पैसा था वह 9 नवंबर को समाप्त हो गया था। नई करेंसी अब तक नहीं आ पाई है। बाजार से जो पैसा आ रहा है वही थोड़ा-थोड़ा खाताधारकों को बांटा जा रहा है। अब तक नेपाल के 15 लोगों ने 500 और 1000 के नोट जमा करवा रखे हैं। ग्रामीण बैंक में नेपाल के लोगों के करीब 150 खाते हैं। अभी नया खाता नहीं खोला जा रहा है। बैतड़ी जिले के लोड़ासो गांव निवासी रिटायर्ड हवलदार गणेश दत्त जोशी ने बताया कि उन्हें 12000 रुपए पेंशन मिलती है, लेकिन 25 किलोमीटर दूर से आने के बाद उन्हें मात्र 4000 रुपए ही मिले हैं। इसमें से 2000 रुपए का सामान उन्होंने झूलाघाट बाजार में खर्च कर दिया है। बाकी 2000 से वे अपने घर का खर्चा चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed