फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal contractors are dumping road cutting sewage into Kali River Jhulaghat

Pithoragarh: नेपाल के ठेकेदार काली नदी में डाल रहे सड़क कटिंग का मलबा, झूलाघाट के लोग परेशान

Fri, 10 Jan 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Jan 2025 05:19 PM IST
सार

झूलाघाट के सामने नेपाल के जूलाघाट में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान पहाड़ी से निकलने वाले मलबे को ठेकेदार ने काली नदी में फेंक दिया। इससे नदी में मलबे का ढेर लग गया है।

विज्ञापन
Nepal contractors are dumping road cutting sewage into Kali River Jhulaghat
काली नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे झूलाघाट के सामने नेपाल के जूलाघाट में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान पहाड़ी से निकलने वाले मलबे को ठेकेदार ने काली नदी में फेंक दिया। इससे नदी में मलबे का ढेर लग गया है।

विज्ञापन

मलबे से तलहटी तो पट गई है अब ऊपर तक इसका ढेर लग गया है। जूलाघाट पहाड़ी के सामने ही भारत स्थित झूलाघाट का थाना स्थापित है। यहां पुलिस के आवासीय कक्ष एवं बैरक है। जूलाघाट से पहाड़ी का मलबा काली नदी में फेंकने के दौरान थाना एवं आसपास के घरों में धूल-मिट्टी की परत जम गई है। पहाड़ी की ऊंचाई से नदी में मलबा और बोल्डर फेंकने के दौरान झूलाघाट में धूल का गुबार छा जा रहा है। इससे लोगों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


काली नदी दोनों देशों की सीमाओं का विभाजन करती है। इसके महज 20 मीटर की दूरी पर भारत में आवासीय भवन हैं। इसके बाद भी सड़क चौड़ीकरण का मलबा, बोल्डर सीधे काली नदी में फेंके जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या पर दोनों देशों के अधिकारियों को हस्तक्षेप कर समाधान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed