फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal border terrorist infiltration

नेपाल सीमा से घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी

Wed, 21 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 21 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सुरक्षा तंत्र को विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है। भारतीय और विदेशी खुफिया एजेंसियों ने 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के नेपाल की खुली सीमा से भारत में प्रवेश की आशंका जताई है।   

विज्ञापन

 सूत्रों के मुताबिक खुफिया तंत्र को नेपाल सीमा पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सौ से अधिक आतंकी नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने की फिराक में हैं।  इस समय नेपाल सीमा को तीन वजहों से खासा सतर्क किया गया है। पहला भारतीय गणतंत्र दिवस, दूसरा अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा और तीसरा भारत से लगी नेपाल की करीब 1751 किमी खुली सीमा का होना।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग और सुरक्षा बलों को 24 घंटे सीमा पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। आशंका है कि इतनी लंबी खुली सीमा से कहीं से भी आतंकी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उच्च स्तर से बार्डर पर अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के खुफिया तंत्रों के अलावा, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर मुस्तैद रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed