{"_id":"001d84730e66bdf54c03eb56d99d7190","slug":"nepal-border-police-patrol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बार्डर पर पुलिस ने की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बार्डर पर पुलिस ने की गश्त
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने नेपाल बार्डर पर गश्त तेज कर दी है। इन दिनों महाकाली का जल स्तर कम रहता है। इस कारण अवैध रास्तों से घुसपैठ की आशंका रहती है। पुलिस ने जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, पांगला में सीमा क्षेत्र में गश्त की। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी के साथ तालमेल बनाकर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध रास्तों पर सख्त निगरानी की जा रही है। इसके अलावा झूलापुलों में भी आने जाने वालों की चेकिंग हो रही है। इस बीच पुलिस ने बाहरी लोगों के सत्यापन का काम तेज कर दिया है। हर व्यक्ति से उसका पता, थाने का नाम मालूम किया जा रहा है। बाद में संबंधित व्यक्ति के गृहक्षेत्र के थाने से उसका सत्यापन हो रहा है।
विज्ञापन