फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Neither the current ran in the wires, nor the water in the taps

न तारों में करंट दौड़ा, न ही नलों में पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Neither the current ran in the wires, nor the water in the taps
बंगापानी/पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र में तीन दिन से बिजली के तारों में करंट नहीं दौड़ा है। शनिवार को भी बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं होने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। इधर भारी बर्फबारी और बारिश के चलते आंवलाघाट पेयजल योजना के दो पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण नगर की जलापूर्ति बाधित हो गई है। पानी नहीं आने से करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार तक व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंवलाघाट पेयजल योजना के दो पाइप लाइनों से नगर क्षेत्र की प्यास बुझाते हैं। बर्फबारी और बारिश के चलते पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण शनिवार को नगरपालिका क्षेत्र, खड़कोट, सेरा, बैंक रोड़, स्टेडियम समेत कई हिस्सों में पानी नहीं आया। लोगों को पीने के लिए स्थानीय स्रोतों से व्यवस्था करनी पड़ी। जल संस्थान के एई विनय जोशी ने बताया कि बक्सिल के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जलनिगम मरम्मत कर रहा है। जल्द ही पाइप लाइनों को ठीक कर पानी सप्लाई सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार सुबह बंगापानी की बिजली गुल हो गई थी। लगातार तीन दिन से बिजली नहीं होने के कारण तमाम कामकाज प्रभावित हो गए हैं। बैंक और पोस्ट ऑफिस के कामकाज भी नहीं हो पा रहे हैं। साइबर कैफे संचालक परेशान हैं। संचार सेवाओं पर भी इसका असर पड़ गया है। लोगों के मोबाइल बैटरी चार्ज नहीं होने से बंद हो गए हैं। इससे लोग अपनों की कुशल क्षेम भी नहीं पूछ पा रहे हैं। ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लाइन चालू कर दी गई थी लेकिन फाल्ट आने से व्यवधान पैदा हो गया है, जिसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अस्कोट में तीसरे दिन शनिवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed