{"_id":"5d7e72698ebc3e93c02afe06","slug":"neither-publicity-nor-voting-elected-village-head-pithoragarh-news-hld3568013153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ौली गांव में ग्राम प्रधान का निर्विरोध चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ौली गांव में ग्राम प्रधान का निर्विरोध चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना ब्लॉक के गुड़ौली गांव में ग्राम प्रधान का निर्विरोध चयन कर लिया गया है। आपसी मंथन के बाद ग्रामीणों ने रिटायर्ड सूबेदार जगदीश चंद्र पांडेय के नाम पर मुहर लगा दी। ग्राम सभा में निर्विरोध प्रधान चुनने का यह पहला अवसर है।
रविवार को गुड़ौली गांव में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश चंद्र पांडेय का नाम ग्राम प्रधान के लिए प्रस्तावित किया गया। बैठक में मौजूद सभी ग्रामीणों की सहमति के बाद उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख रमेश पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रधान का निर्विरोध चयन अच्छी परंपरा और एकता का प्रतीक है। ग्रामीणों का यह निर्णय अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगा। इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ललिता देवी के नाम का समर्थन किया गया।
बैठक में विनोद पांडेय, शिक्षक जगदीश चंद्र, केदार दत्त, दामोदर पांडेय, तुलसी प्रसाद पांडेय, लक्ष्मण राम, घनश्याम पांडेय, प्रकाश चंद्र, चंद्रशेखर, दिनेेश चंद्र, श्याम दत्त, चंद्रबल्लभ पांडेय, रवीश पांडेय, आनंद बल्लभ, जगदीश चंद्र, हरीश चंद्र, हरि राम आदि मौजूद रहे।