फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Neha's death in women's hospital should be investigated

महिला अस्पताल में हुई नेहा की मौत की जांच हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Neha's death in women's hospital should be investigated
एडीएम आरडी पॉलीवाल को ज्ञापन सौंपते जिपं सदस्य कोमल मेहता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिलाओं की मौत के कारणों की जांच की मांग मुखर होने लगी है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में डीडीहाट के पमस्यारी निवासी नेहा बोरा (28) पत्नी दिगंबर बोरा की प्रसव के बाद तीन फरवरी को मौत हो गई थी। इस मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता और दिगरा मुवानी के पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल को ज्ञापन सौंपा। महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिलाओं की मौतों की संख्या बढ़ते जा रही है।
इसके चलते गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय पैदा हो रहा है। अस्पताल में हुई मौत के कारणों की जांच की जाए। कहा है कि मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हो रही है या आपरेशन में प्रयोग होने वाले उपकरणों की कमी से इसकी भी जांच की जानी चाहिए। भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक टीम का गठन किया जाए। यह टीम अस्पताल का लगातार निरीक्षण करेगी। जिससे कि भर्ती महिलाओं के साथ अस्पताल स्टाफ कोई दुर्व्यवहार नहीं कर सके।
विज्ञापन

उक्रांद ने दी आंदोलन की चेतावनी
पमस्यारी निवासी राज्य आंदोलनकारी स्व. जोध सिंह बोरा की बहू नेहा बोरा पत्नी दिगंबर की मौत से उक्रांद कार्यकर्ताओं में रोष है। दल के केंद्रीय संगठन मंत्री सलीम अहमद ने कहा है कि महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हुई नेहा की मौत की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समय रहते नेहा का इलाज नहीं हो पाया जिससे उसकी मौत हुई है। उन्होंने नेहा की मौत की जांच रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है। उन्होंने कि दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में महिला चिकित्सकों की तैनाती की भी मांग उठाई है। नेहा की मौत से यूथ सोसायटी, पमस्यारी युवक मंगल दल, संघर्ष समिति के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed