फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Negligence helpless woman sentenced to Department

लापरवाही विभाग की सजा लाचार महिला को

Wed, 20 Jul 2016 10:25 PM IST
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Wed, 20 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Negligence helpless woman sentenced to Department
तारा देवी - फोटो : अमर उजाला

विभागीय लापरवाही का खामियाजा ग्वाड़ी निवासी तारा देवी (38) को भुगतना पड़ रहा है। 4 अप्रैल 2016 को तारा देवी के पति चंदन सिंह की चट्टान से गिरने से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार के एकलौते कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिवार बुरी तरह बिखर गया। परिवार के भूखे मरने की नौबत आ पड़ी है। महिला को सरकार की जनश्री बीमा से कुछ उम्मीद थी, लेकिन वह भी धराशायी होती दिख रही है। वजह महिला के परिवार का बीपीएल क्रमांक में नाम न होने से उसे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


गरीब तारा देवी का मकान क्षतिग्रस्त है। कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़की प्रियंका और कक्षा 8 में पढ़ने वाले लड़के सौरभ के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी तारा देवी पर आ गई है। तारा की बड़ी लड़की नेहा का विवाह हो गया है। तारा देवी जनश्री बीमा का लाभ लेने के लिए विकासखंड कार्यालय के कई चक्कर काट चुकी हैं। बीमा के तहत मिलने वाली 60,000 रुपये की धनराशि के लिए वह दर-दर भटक रही है। कहती हैं कि परिवार का बीपीएल क्रमांक 3129 था। छह साल पहले इसी क्रमांक से उनकी सास की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हुई थी। अब बीपीएल क्रमांक में नाम न होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इस बाबत खंड विकास अधिकारी संतोष पंत का कहना है कि उस परिवार का बीपीएल क्रमांक में नाम नहीं है। बीपीएल क्रमांक के लिए तीन महीने बाद सर्वे होगा। तब बीमा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। नाम कैसे हटा बीडीओ के पास कोई उत्तर नहीं है। तीन महीने बाद तारा के पति की मृत्यु को छह माह हो जाते हैं। मृत्यु के छह माह के भीतर ही बीमा के लिए आवेदन किया जाता है। इस तरह छह महीने बाद जब तारा देवी का परिवार बीपीएल में शामिल होगा, तब तक बीमा का लाभ लेने की अवधि निकल चुकी होगी। बीमा आवेदन के कागजों को हाथ में लिए गणाईगंगोली में घूम रही तारा देवी लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। रुंधे गले से कहती हैं अब वह अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं पढ़ा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारा देवी वास्तव में गरीब महिला है तो उसे इसका हक दिलाया जाएगा। वह मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर रहे हैं। -एचसी सेमवाल, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed