फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NCC's Charlie Company won the champion trophy

Pithoragarh News: एनसीसी की चार्ली कंपनी ने जीती चैंपियन ट्रॉफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
NCC's Charlie Company won the champion trophy
80यूके बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन में चैंपियन बनी चार्ली कंपनी को ट्राफी देते ले - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 80 यूके बटालियन के आठ दिनी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। आठ दिनी शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार्ली कंपनी को चैंपियन ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

बटालियन के एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि वार्षिक शिविर में ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, फायरिंग में बेहतरीन प्रदर्शन कर चार्ली कंपनी विजेता बनी। वॉलीबाल की विजेता ब्रावो को द्वितीय स्थान मिला। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेटों को शिविर के दौरान सीखे तजुर्बों को जीवन का हिस्सा बनाने को कहा।
विज्ञापन

शिविर में बेहतर कार्य करने वाले एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडम ऑफिसर ले. कर्नल बीएस तड़ागी, ले.प्रवीण सिंह रावल, एसएम गंगा सिंह बिष्ट, एनसीसी अधिकारी अभिषेक पंत, उमा तिवारी, विनय, शिब्बू, कुलदीप, प्रशिक्षण अधिकारी सूबेदार भूपेंद्र सिंह, सूबेदार प्रमोद, सूबेदार परमन थापा, नायब सूबेदार हीरा सिंह, देवेंद्र, बटालियन हवलदार मेजर पूरन सिंह, सीएचएम अशोक भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed