फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NCC is important in discipline, devotion and career building.

Pithoragarh News: अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और कॅरिअर निर्माण में एनसीसी अहम

Tue, 27 Feb 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
NCC is important in discipline, devotion and career building.
एनसीसी अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा के साथ ही कॅरिअर निर्माण के बेहतरीन अवसर प्रदान करने में सक्षम है
पिथौरागढ़। एनसीसी अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा के साथ ही कॅरिअर निर्माण के बेहतरीन अवसर प्रदान करने में सक्षम है। यह बात उत्तराखंड की 80वीं वाहिनी एनसीसी पिथौरागढ़ के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय के उप महानिदेशक मेजर जनरल अतुल रावत (एवीएसएम) ने एनसीसी अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मंगलवार को बटालियन पहुंचने पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी और सूबेदार मेजर प्रताप सिंह बुंगला ने एडीजी की आगवानी की। कैडेट्स ने मेजर जनरल अतुल रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल तडागी ने बटालियन के विशेष आमंत्रित अतिथि नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अजीत सिंह और जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, एनसीसी अधिकारियों और सेना के अधिकारियों से परिचय कराया।
विज्ञापन

उप महानिदेशक उत्तराखंड को वर्ष भर बटालियन की ओर से आयोजित शिविर और गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद जीआईसी देवलथल के एएनओ कै. कुंदन सिंह धामी का मेजर रैंक में पदोन्नति होने पर रैंक प्रदान की गई। कैडेट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन कैडेट काव्या और ललित द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में हेडक्वार्टर नैनीताल प्रभारी ग्रुप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद सिंह कन्याल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन पपनै, प्रशासनिक अधिकारी गोविंद चंद्र आर्या, केके उपाध्याय, डॉ. सुभाष जोशी, दया कृष्णा बेरी, ललित टम्टा,बहादुर सिंह बिष्ट, नमिता कन्याल, रेखा चौहान, विक्रम सिंह, नायब सूबेदार हरेंद्र सिंह गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए मिला सम्मान
पिथौरागढ़। एनसीसी निदेशालय के उप महानिदेशक मेजर जनरल अतुल रावत ने शूटिंग रेंज और रॉक क्लाइंबिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली को उत्तम अनुशासन, बटालियन की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भागीदारी के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सीएचएम लोकेंद्र सिंह, ललित सिंह, आर्थिक भट्ट और सीनियर अंडर ऑफिसर मनीषा धामी को राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए, कैडेट हर्षित जोशी को शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतने के लिए और मानसी भंडारी को माउंटेनियरिंग के लिए पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed