फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Navy officials, team personnel arrived around Pithoragarh

नौसेना के अधिकारियों, कर्मियों का दल पिथौरागढ़ घूमने पहुंचा

Sun, 25 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Navy officials, team personnel arrived around Pithoragarh
राफ्टिंग के लिए रवाना होते नौसेना के अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस बार नौसेना के अधिकारियों और कर्मचारियों का टूर प्रोग्राम आर्गेनाइज किया है। 25 सदस्यों का दल शनिवार को यहां पहुंचा। दल के सदस्य इस टूर प्रोग्राम के दौरान राफ्टिंग के लिए पिथौरागढ़ आए हैं। 25 सदस्यों के इस दल को केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हरी झंडी दिखाकर राफ्टिंग के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


यह दल दिल्ली से चलकर पहले नैनीताल, बिनसर, अल्मोड़ा, जागेश्वर होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचा है। वापसी में भी दल के सदस्य इसी रूट से जाएंगे। श्री गुरुरानी ने बताया कि इस बार पर्यटन से कुछ नए ग्रुपों को भी जोड़ा जा रहा है। यह कोशिश की जाएगी कि हर दल को सरयू में राफ्टिंग कराई जाए। दल के सदस्यों ने राफ्टिंग के लिए रवाना होने से पहले हिमालय बचाओ और स्वच्छ भारत का शपथपत्र भरा। दल में शामिल नेवी के अफसर जेबी चौहान, अर्चना मूंगा, विनीत राम, मधुबाला, मनोज कुमार, डीबी सिंह, दिनेश चंद्र, कविता देवी, राजेश गोयल, सतीश कुमार, शकुंतला देवी आदि ने कहा कि अब तक कुमाऊं भ्रमण में उनको काफी आनंद आया।
विज्ञापन


राफ्टिंग कराने के लिए दल के साथ रिवर गाइड देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, जगदीश भट्ट, हरीश कुमार और दल के कोआर्डिनेटर दीवान गए हैं। केएमवीएन ने पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने और दिल्ली, मुंबई से विशेष पैकेज टूर कराने की योजना बनाई है, इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed