{"_id":"5cbf47a1bdec22143f759d70","slug":"nav-kee-dharatee-par-goonje-gham-ghama-ghaam-hud-jor-baajee-ke-bol","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की धरती पर गूंजे घम घमा घम हुड़की बाजी के बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड की धरती पर गूंजे घम घमा घम हुड़की बाजी के बोल
Tue, 23 Apr 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के साथ गाती खुशी जोशी दिगारी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोली (गंगोलीहाट) की बेटी और सोर (पिथौरागढ़) की लोक गायिका बहू खुशी जोशी दिगारी ने प्रख्यात गायक नरेंद्र सिंह नेगी, गायक किशन महिपाल के साथ न्यूजीलैंड के वेलिंगटन और ऑकलैंड शहर में उत्तराखंड उत्सव में गीतों की प्रस्तुति दी।
खुशी ने घम घमा घम हुड़की बाजी, मेरा देवरा मोहना, ओ भिना कैसिके जानू द्वारहाट, लागी बाटुली, लाली हो लाली हौसिया, स्वर्ग तारा, काली गंगा को कालो पानी समेत अनेक गीतों की प्रस्तुति दी। नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल, खुशी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। खुशी ने बताया है कि न्यूजीलैंड के उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तराखंड उत्सव का आयोजन किया गया था।
21 अप्रैल को वेलिंगटन और 22 अप्रैल को ऑकलैंड में स्टेज शो था। उत्तराखंड उत्सव की स्टार नाइट में भारी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों ने भागेदारी की। खुशी ने बताया कि जल्द ही उनके इंग्लैंड समेत अन्य देशों में कार्यक्रम तय हो रहे हैं। खुशी जोशी का मायका गंगोलीहाट के पोखरी, ससुराल पिथौरागढ़ में है। खुशी 23 अप्रैल की रात स्वदेश लौट आई हैं।=