फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nature showers blessings on Garjia Falls, awaits the grace of the system

Pithoragarh News: प्रकृति ने गर्जिया झरने पर बरसाई नेमत, सिस्टम की इनायत का इंतजार

Sat, 11 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nature showers blessings on Garjia Falls, awaits the grace of the system
अस्कोट क्षेत्र में पर्यटन का आकर्षण गर्जिया झरना। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पर्यटन प्रदेश में कई महत्वपूर्ण स्थलों पर सिस्टम की नजर नहीं पड़ सकी है। इनमें अस्कोट-काला पानी पैदल मार्ग पर गर्जिया झरना भी शामिल है।नैसर्गिक सौंदर्य समेटे झरने को देखकर सैलानियों को रोमांच का अहसास होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर झरने को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया गया तो यह न सिर्फ पर्यटन मानचित्र पहचान बनाएगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
विज्ञापन


अस्कोट से करीब तीन किलोमीटर पैदल दूरी पर स्थित झरना करीब 150 मीटर से अधिक की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने का पानी जलधारा के रूप में करीब आधा किलोमीटर दूर गोरी नदी में मिल जाता है। झरने का पानी जहां गिरता है उस स्थल पर तालाब विकसित होने की संभावना है। झरना स्थल के आसपास वर्षों पहले पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई बेंच क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। गर्जिया के पास स्थित झरने से होते हुए एक पैदल रास्ता भारत-नेपाल सीमा पर काला पानी तक जाता है। अस्कोट रियासत के समय इस पैदल मार्ग का निर्माण किया गया। क्षेत्रवासी और आसपास के इलाकों के लोग अभी भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। झरने को देखने लोग गर्जिया में आवाजाही करते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस स्थल और पैदल मार्ग को विकसित किया जाए तो यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन


--
गर्जिया झरनास्थल तक जाने वाले पैदल मार्ग का रखरखाव लोनिवि करता है। इस रास्ते की हालत दयनीय है। यदि इस रास्ते को ठीक किया गया तो झरना पर्यटन का केंद्र बन सकता है। - गायत्री देवी, ग्राम प्रधान, ग्राम गर्जिया
विज्ञापन
विज्ञापन


------

झरना स्थल पर तालाब विकसित करने से यह और आकर्षक हो सकता है। इसमें स्थानीय बच्चों व युवाओं को तैराकी भी सिखाई जा सकती है। - देवकी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गर्जिया

----------
कोट:

पैदल रास्ते की मरम्मत को लेकर जेई को निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। इसके आकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जगत सिंह बोरा, सहायक अभियंता, लोनिवि, अस्कोट


-

झरना स्थल और आसपास किया गया सौंदर्यीकरण कार्य किस स्थिति में है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। वे निरीक्षण के बाद ही इस संबंध में कोई कार्यवाही करेंगे। - कीर्ति आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, पिथौरागढ़



फोटो-11 पीटीएच 35 पी- अस्कोट क्षेत्र में पर्यटन का आकर्षण गर्जिया झरना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed