फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   National Highway closed

ढाई घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाइवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
National Highway closed
पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे घाट से लेकर मटेला तक खतरनाक बना हुआ है। लगातार चट्टानों के दरकने से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को भी मलबा आने से नेशनल हाईवे लगभग ढाई घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे पिछले एक सप्ताह से सीमांत के लोगों के लिए आफत बना हुआ है। मंगलवार रात पिथौरागढ़-घाट एनएच में दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी टूटने से पूरे पांच दिनों तक इस रूट में यातायात ठप रहा था।
विज्ञापन

रविवार शाम को मलबा हटाया जा सका था। इसके बाद सोमवार सुबह यातायात सुचारु रहा। सुबह लगभग 10 बजे घाट चौकी से कुछ आगे फिर मलबा आने से हाईवे बंद हो गया। सड़क से मलबा हटाने में ढाई घंटे लगे। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों से आने वाले निजी वाहन फंसे रहे। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में 12.30 बजे सड़क खुलने के बाद यातायात सुचारु हुआ। पिथौरागढ़-घाट सड़क पर मटेला बैंड से लेकर घाट तक आए दिन पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। दिल्ली बैंड में पहाड़ी से भारी बोल्डर टूटकर गिरने से सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यातायात लगातार बाधित रहने से राशन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed