फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nanda Devi Mayal Lagi Rau Digatad Bazar...

नंदा देवी मयल लागि रौ दिगतड़ बाजार...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Mayal Lagi Rau Digatad Bazar...
डीडीहाट नंदा महोत्सव में रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नंदा महोत्सव की रात लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मनोरंजन किया। नंदा देवी मयल लागि रौ दिगतड़ बाजार और अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में आदि गीतों पर दर्शकों ने खूब नृत्य किया।
विज्ञापन

नंदा महोत्सव की दूसरी रात स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने लोगाें का खूब मनोरंजन किया। लोक गायक प्रहलाद मेहरा, गोविंद दिगारी, कैलाश कुमार, नीरज चुफाल, दीपा नगरकोटी, चंद्र प्रकाश ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नीरज चुफाल के अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में पर दर्शक झूम उठे। वहीं प्रहलाद मेहरा ने आजा मेरा दानपुरा पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

महोत्सव के तीसरे दिन ग्राम सभा किरौली खेतार कन्याल के लोगों ने भव्य झांकी निकाली। ग्रामीण परिवेश पर आधारित झांकी में किरौली खेतार की झांकी को पसंद किया गया। झोड़ा चांचरी में खेतार कन्याल, जेजेएस डीडीहाट, विद्या सागर इंटर कॉलेज, शिखर इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, मलयनाथ पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार तक निकाली गई सांस्कृतिक झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, रेडक्रॉस के जिलाध्यक्ष महेश पंत, प्रकाश जोशी, जनार्दन उप्रेती, दीवान सिंह वल्दिया, रमेश टोलिया डॉ. नेत्र सिंह टोलिया, कैलाश मर्तोलिया, नवीन टोलिया, संजय पंत, धर्मेंद्र टोलिया, वासू रावत, पवन टोलिया, प्रकाश बोरा, ललित भंडारी, दान सिंह कन्याल, जगजीवन कन्याल, भुवन भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed