फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nana killed two year old innocent

नाना ने दो साल के मासूम को मौत के घाट उतारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nana killed two year old innocent
वंश (फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल से आए रिश्ते के नाना ने दो साल के मासूम की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली। बीच बचाव में आए बच्चे के दादा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना धारचूला से 24 किमी दूर गर्गुवा गांव के सोप तोक की है। गांव के कुशल सिंह कुंवर (60) के बड़े भाई स्व.भीम सिंह का साला कोट छापरी दार्चुला (नेपाल) निवासी गगन सिंह (30) रविवार को अपनी दीदी कैंची देवी के घर आया था। दोनों भाइयों के घर एक साथ हैं। सोमवार दोपहर कुशल सिंह की बहू कविता देवी (32) अपने दो वर्षीय बेटे वंश सिंह कुंवर की तेल मालिश कर रही थी। तभी गगन सिंह ने धारदार हथियार से अचानक मासूम के गले में वार कर दिया। इसके बाद वह कविता देवी पर भी हमला करने लगा। कविता ने घर के अंदर जान बचाई। चीख पुकार सुनने के बाद वंश के दादा कुशल सिंह घर से बाहर निकले तो गगन सिंह ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कुशल सिंह के एक हाथ की अंगुलियां कट गईं। वंश की दादी आनमती देवी सहित अन्य सदस्यों ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई।
विज्ञापन

घटना के समय वंश के पिता रमेश सिंह कुंवर पशुओं के साथ जंगल गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद नेपाली गगन सिंह मौके से फरार हो गया। धारचूला कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुशल सिंह को धारचूला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी गगन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन और कुशल सिंह के परिवार का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इससे गुस्सा होकर उसने मासूम पर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल बंद होने के बाद भारत कैसे पहुंचा
धारचूला (पिथौरागढ़)। दो वर्षीय मासूम को मौत के घाट उतारने वाले गगन सिंह के अवैध तरीके से भारत आने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल में चुनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय झूलापुल 20 नवंबर की शाम सात बजे तक बंद थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह नेपाल में मतदान करने के बाद काली नदी से अवैध तरीके से भारत आया होगा। बताया जा रहा है कि वह अपनी दीदी के घर गर्गुवा आता रहता था और सनकी मिजाज का था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed