फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Name PM Shri Atal Excellent Government Inter College, teachers only five

Pithoragarh News: नाम पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज, शिक्षक केवल पांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Name PM Shri Atal Excellent Government Inter College, teachers only five
पिथौरागढ़। नाम पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज और शिक्षकों की संख्या केवल पांच। यह हाल जिले के दूरस्थ जीआईसी बरम का है। इस इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य सहित एलटी और प्रवक्ता के 15 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों के अधिकांश पद खाली होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज बरम में वर्तमान में 309 छात्र-छात्राएं हैं। यहां करीब 10 से अधिक गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। इस विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित 20 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 15 शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसमें से 10 प्रवक्ता के स्वीकृत पदों के सापेक्ष अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के पद पर ही केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी में कुछ समय पहले ही अतिथि शिक्षक की नियुक्ति हुई है। वहीं एलटी में 10 स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षक ही कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त आठ पद खाली चल रहे हैं। हिंदी, गणित, इतिहास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विद्यालय में शिक्षकों के नहीं होने से बच्चे भी स्कूल कम पहुंच रहे हैं। बीते दो साल से स्कूल में दाखिला लेने वाले बच्चों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं मजबूरी में अन्य विद्यालय जाने को मजबूर
पिथौरागढ़। एक ओर शिक्षा विभाग विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए जागरूक कर रहा है। दूसरी ओर शिक्षक नहीं होने से अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर पलायन करने को मजबूर हैं। दो साल पहले तक इस विद्यालय में करीब 450 से अधिक छात्र संख्या थी। शिक्षकों की कमी के चलते इस सत्र में मात्र 309 छात्र संख्या रह गई है।

-----------------

कोट-
शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लगातार विभागीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कुछ अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी सप्ताह साइंस के शिक्षकों की नियुक्ति विद्यालय में की जाएगी। अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी। -एचआर कोहली, सीईओ पिथौरागढ़।
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed