फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainital, Champawat and Sports College won

नैनीताल, चंपावत और स्पोर्ट्स कॉलेज जीते

Thu, 29 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Nainital, Champawat and Sports College won
मैच खेलने को तैयार पिथौरागढ़ और नैनीताल के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को कई मुकाबले हुए। नैनीताल, चंपावत और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को सुबह सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और अपरान्ह चार बजे से फाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार के मैच में नैनीताल की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 1-0 से शिकस्त दी। नैनीताल की तरफ से एकमात्र गोल मैच के अंतिम समय में सचिन ने किया। चंपावत और देहरादून के बीच हुए मैच में चंपावत के हर्षित ने मैच के 36वें मिनट में गोल दागा। उसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। यह मैच चंपावत ने 1-0 से जीत लिया। एक अन्य मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने चंपावत की टीम को 1-0 से हराया। स्पोर्ट्स कॉलेज के चेतन ने 24वें मिनट में यह गोल किया। प्रतियोगिता के बृहस्पतिवार को खेले गए चौथे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 4-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन


लीग प्रणाली से खेली जा रही प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रकाश जोशी थे। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली, जिला खेल समन्वयक आनंद रावत, खेल प्रशिक्षक भुवन उप्रेती आदि मौजूद थे। मैच में निर्णायक अमित कांडपाल, शैलेंद्र, नितिन उप्रेती, प्रकाश भट्ट, जीवन, भुवन उप्रेती आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ में सुंदर और खष्टी को पहला स्थान
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में जीआईसी नाचनी के सुंदर सिंह और बालिका वर्ग में जीआईसी बांसबगड़ की खष्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों की तीन हजार मीटर दौड़ में जीआईसी बांसबगड़ के प्रियांशु ने पहला स्थान पाया। लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल बुई के संदीप प्रथम स्थान पर रहे। पूरे विकासखंड के बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर स्थान पाने वाले जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed