फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   nainisani airstrip

Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई पट्टी पर चार मार्च से मिलेगी हेलिकॉप्टर सेवा

Wed, 01 Mar 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
nainisani airstrip

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर चार मार्च से लोगों को पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से हेलिकॉप्टर सेवा बाधित चल रही है। लोगों को उम्मीद है होली के समय हेलिकॉप्टर सेवा उनके कुछ काम आ सकेगी।

करोड़ों की लागत से बनी नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अब तक नियमित हवाई सेवा का संचालन नहीं हो सका है। वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन की विमान सेवा का संचालन किया गया लेकिन वह भी नियमित नहीं हो सकी। आए दिन किसी न किसी तकनीकी समस्या के चलते विमान का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


अक्तूबर 2021 में पवन हंस कंपनी की हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन किया गया लेकिन यह भी लोगों के काम नहीं आ सकी। किराया आठ हजार होने और नियमित उड़ान नहीं होने के कारण लोगों ने इसमें जाने से परहेज ही किया। स्थानीय इंचार्ज कविंद्र ने बताया कि चार मार्च से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने की जानकारी उच्च अधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार की मंशा सीमांत के लोगों को नियमित विमान सेवा देने की नहीं लगती है। लोगों को दिल्ली और देहरादून जाने के लिए 17 से 18 घंटे लगते हैं। इस दर्द को नहीं समझा गया। हर बार किसी न किसी तरह से विमान सेवा के नाम पर गुमराह करने का प्रयास होता रहा है।

-अंजू लुंठी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।


सरकार को सीमांत की समस्याओं को देखते हुए सस्ती विमान सेवा का संचालन करना चाहिए। हालांकि अब वायु सेना को इसकी कमान सौंपी जा रही है लेकिन आम जनता को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। 90 के दशक से विमान सेवा का सपना देख रहे लोगों के लिए सपना न रह जाए।
-चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, जिलाध्यक्ष आप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed