फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainipatla-Madmanle road asphaltization investigation

नैनीपातल-मड़मानले सड़क की बदहाली पर आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nainipatla-Madmanle road asphaltization investigation
पिथौरागढ़ में नैनीपातल-मड़मानले सड़क पर डामर उखड़ने से सड़क में बने गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नैनीपातल-मड़मानले सड़क पर घटिया डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही सड़क पर किया गया डामर उखड़ने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधान खर्कदौली कुंडल महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर नैनीपातल-मड़मानले सड़क के घटिया डामरीकरण को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कंपनी वर्ष 2015-16 से सड़क का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सड़क पर 15 दिन पूर्व लगभग तीन किमी पर डामरीकरण का कार्य किया गया था जो पूरी तरह उखड़ गया है। सड़क की हालत पहले से खराब हो चुकी है। वर्तमान समय में क्षेत्र में पाला गिरता है। ठेकेदार से इस सीजन में डामरीकरण नहीं करने को कहा गया था, लेकिन पालाग्रस्त क्षेत्र में डामरीकरण कर सिर्फ पैसों का दुरुपयोग किया गया। प्रधान महर ने कहा कि इस सड़क की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed