{"_id":"642f0673eff14e44f20b1db6","slug":"naini-saini-airstrip-papi-lite-pithoragarh-news-c-8-1-104618-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई पट्टी में लगेंगी पीएपीआई लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई पट्टी में लगेंगी पीएपीआई लाइट
Thu, 06 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे पर खराब मौसम और रात के समय विमान की लैंडिंग में दिक्कत ना हो इसके लिए पीएपीआई लाइट लगेंगी। लाइट लगने के बाद एयरफोर्स को रात के वक्त ऑपरेशन के दौरान विमान लैंडिंग और अन्य गतिविधियों में राहत मिलेगी। इसके अलावा यात्री विमान भी रात के वक्त आसानी से रनवे पर उतर सकेंगे।
वर्ष 2014 में करीब 63 करोड़ की लागत से हवाई अड्डे का विस्तारीकरण का कार्य किया गया था। जिसमें 1600 मीटर रनवे और टर्मिनल बनाया गया था। हवाई अड्डे के विस्तार के दौरान पीएपीआई (सटीक दृष्टिकोट पथ संकेतक) लाइट नहीं लगाई गई थी। जिस कारण रात के वक्त और खराब मौसम विमानों की लैंडिंग नहीं हो पाती थी। खराब मौसम कम दृश्यता होने से विमान को वापस लौटना पड़ता था। लाइट लगने के विमान की लैंडिंग में आसानी होगी। लाइट लगाने के बाद एयरफोर्स रात के वक्त आसानी से किसी भी ऑपरेशन को आसानी से कर सकती है।
बता दें कि पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है। सामरिक दृष्टि से यह हवाई अड्डा काफी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में इस हवाई अड्डे को एयरफोर्स को देने की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
सीमा पर हवाई अड्डे से पहुंचाई जा रही हैं मशीनें और रसद
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे से चीन सीमा पर तैनात जवानों के लिए रसद और अन्य जरूरी सामान हेली सेवा के माध्यम से भेजा जा रह है। इसके अलावा चीन सीमा पर बन रही निर्माणाधीन मुनस्यारी धापा बैंड- मिलम सड़क और तवाघाट-लिपुलेख सड़क के निर्माण के लिए जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। संवाद
नैनीसैनी हवाई अड्डे में पीएपीआई लाइट लगाई जानी हैं। जल्द ही लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। लाइट लगने के बाद विमानों की लैंडिंग में आसानी होगी।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।