फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Naini Saini airstrip: Construction of crash way will be completed in a month

Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई पट्टीः एक माह में पूरा हो जाएगा क्रैश वे का निर्माण

Tue, 12 Dec 2023 10:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Dec 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Naini Saini airstrip: Construction of crash way will be completed in a month
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे में बड़े विमानों की लैंडिग को देखते हुए रनवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए क्रैश वे का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि एक माह के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। क्रैश वे विमान के रनवे पर फिसलने की स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाव में सहायक होता है।
विज्ञापन

नैनी सैनी हवाई पट्टी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में रहते हुए 24 जनवरी 1994 को हो गया था। तत्कालीन यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम नबी आजाद ने विशाल समारोह के बीच इसका उद्घाटन किया किया था। पूर्व में यह लगभग 13 सौ मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी थी। इसके बाद हवाई पट्टी की लंबाई 1600 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर की गई। भविष्य में इस हवाई पट्टी से 42 सीटर विमान उड़ाने की योजना है। इसको देखते हुए हवाई पट्टी के किनारे 30 से 45 मीटर चौड़ा क्रैश वे का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य आरडब्लूडी कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए हवाई पट्टी में रनवे के चौड़ीकरण के लिए मिट्टी भरान और दीवार लगाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा टर्मिनल भवन की छत में खराब हो चुके टिन की चादरों और सिलिंग वॉल बदलने का कार्य भी किया जाना है। विंड डायरेक्शन पोल लगाने के साथ ही क्रैश गेट निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 26 जनवरी से पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा शुरू करने को लेकर सीएम ने वादा किया है। अगर कार्य समय से पूरा हो गया तो नियमित हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

--------------
26 जनवरी से पहले पूरा हो जाएगा कार्य
पिथौरागढ़। आरडब्लूडी के एक्शन बीके जोशी और सहायक अभियंता नीरज ओली ने बताया कि कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। 26 जनवरी से पहले कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed