{"_id":"5bbb9141867a55286329ac4e","slug":"naini-saini-airport-s-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी सैनी एयरपोर्ट का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी सैनी एयरपोर्ट का हुआ लोकार्पण
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ हवाई पट्टी का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विमान से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य ने पूजा अर्चना के साथ नैनीसैनी एयरपोर्ट का लोकार्पण किया।
इस दौरान अजय टम्टा ने कहा कि यह हवाई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा क्षेत्र की जनता के लिए तोहफा है। अजय टम्टा ने कहा कि यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को फायदा मिलेगा। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री और उड्डयन मंत्री का आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार ने एक और इतिहास रच दिया है।
उड़ान योजना के तहत फिलहाल ट्रायल फ्लाइट में उपभोक्ताओं को 1570 रुपये देने होंगे। 3100 रुपये सरकार देगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की दूरी अब राजधानी से बहुत कम रह जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेंद्र वल्दिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला रेडक्रास के अध्यक्ष ललित पंत, गिरीश जोशी, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू बिष्ट, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्वलनगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, होटल एसोसिएशन के राजेंद्र भट्ट व राकेश देवलाल, एसडीएम संतोष पांडेय, सीओ शेखर सुयाल, हेरिटेज एविशन के सीओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन अनूप, कैप्टन मनोज गुप्ता, मुकुल टेकचंदानी, संजय कुमार जैन आदि उपस्थित थे।