{"_id":"db422ccdaa438d5d8f303a16634114df","slug":"muwani-festival-resembled-a-splash-of-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुवानी महोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुवानी महोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 13 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय मुवानी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झूलाघाट से आए देवभूमि जनजागरण समिति के कलाकारों ने ‘ज्योति कलश छलके, हुए गुलाबी रंग सुनहरे’ गीत पेश किया तो माहौल भक्तिमय हो गया। बाद में कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों को पेश करते हुए कलाकारों ने ‘डीडीहाट की छमिया छोरी, दिल लेगे चोरी चोरी’, ‘ज्वार मुनस्यार, छिला ज्वार मुनस्यार, हमी सौकार, हमर द्वार’ जैसे गीत पेश किए तो माहौल में रंगत आने लगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर आयोजकों का हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने श्री रावत का स्वागत किया। आनंद रावत ने कहा कि इतने छोटे स्थान पर लोगों ने निजी संसाधनों से जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अब महोत्सव की शुरुआत हो गई है इसे हर साल जारी रखने का प्रयास किया जाए। उनके साथ चंचल चौहान, राजेंद्र बोरा, ललित चुफाल, बृजेश सत्याल, बंशीधर भट्ट समेत अन्य लोग भी पहुंचे थे। रात में डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा जीआईसी, शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायक मोहित कुमार, जिया जुगाल, कमल नैन, सुरेश कुमार ने एकल गायन की धूम मचा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महोत्सव समिति के अध्यक्ष राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, संरक्षक जगत सिंह मेहता, संजय वर्मा, कमलदीप बिष्ट, डंबर बहादुर पाल समेत अन्य लोग सहयोग दे रहे हैं। संचालन युवा कवि ललित शौर्य और केजी पंत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन