{"_id":"c8552048d4b72f8995c18663ec068620","slug":"munsyari-visited-40-elderly-badrinath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी के 40 बुजुर्ग बदरीनाथ यात्रा पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी के 40 बुजुर्ग बदरीनाथ यात्रा पर गए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां से 40 बुजुर्गों का दल शनिवार की सुबह बदरीनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया है। दल में 18 पुरुष और 22 महिलाएं हैं। ज्यादातर बुजुर्ग मदकोट और गोरीपार क्षेत्र के हैं। मुनस्यारी से इससे पहले भी बुजुर्गों के दो दल यात्रा पर जा चुके हैं। ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर यहां पर्यटक आवासगृह से रवाना किया।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना का लाभ सीमांत के लोग पूरी तरह उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति तीर्थयात्रा की इच्छा रखता है, लेकिन धन और साथ की कमी से यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती। इस बार प्रदेश सरकार ने हर बुजुर्ग की इच्छा को पूरा करने का प्रयास किया है। जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने कहा कि मुनस्यारी के बुजुर्गों ने यात्रा के प्रति खासा उत्साह दिखाया है। इसी कारण यहां से लगातार पंजीकरण हो रहे हैं और उनको यात्रा पर भेजा जा रहा है। बुजुर्गों को यह यात्रा मुफ्त में कराई जा रही है। उनके आवास और भोजन की व्यवस्था केएमवीएन और जीएमवीएन के आवासगृहों में रहेगी। छह दिन में बुजुर्ग वापस आ जाएंगे। इस मौके पर बुजुर्गों के परिजन भी मौजूद थे।