{"_id":"57d83b314f1c1b193bd484e9","slug":"munsyari-snow-on-the-high-peaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
चोटियों पर हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
जिले में फिर बारिश का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार रात कई इलाकों में बारिश हुई। बेड़ीनाग और मुनस्यारी में भारी बारिश से लोग दहशत में आ गए। मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर सोमवार रात हिमपात हुआ। मुनस्यारी में ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
बारिश से किसानों के सामने दिक्कत आने लगी है। घाटी वाले इलाकों में धान की फसल पक चुकी है। खराब मौसम के चलते फसल को समेटने में कठिनाई हो रही है, यदि बारिश का क्रम लगातार जारी रहा तो धान की पकी फसल खराब हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ताजा बारिश से जमीन को पर्याप्त नमी मिल जाएगी। आने वाली फसल के लिए बारिश फायदेमंद होगी। कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने कहा कि किसान नमी का फायदा उठाते हुए इस समय सब्जी बीजों का रोपण कर सकते हैं। इस समय मूली, मटर, गोभी के बीजों को रोपने के लिए सही समय है।
विज्ञापन
24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-24.0 एमएम
गंगोलीहाट-9.00 एमएम
बेड़ीनाग-54.2 एमएम
डीडीहाट-35.3 एमएम
मुनस्यारी-55.0 एमएम
धारचूला-10.0 एमएम