फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari-Jauljibi road remained closed for ten hours

दस घंटे बंद रही मुनस्यारी-जौलजीबी रोड

Thu, 22 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/अस्कोट Updated Thu, 22 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Munsyari-Jauljibi road remained closed for ten hours
मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग में घिंघरानी के पास फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी-जौलजीबी रोड पर बुधवार रात भारी बारिश के दौरान मलबा गिर गया। इस कारण इस रोड पर 10 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। घिंघरानी के पास मलबा गिरने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। सीमा सड़क संगठन ने सुबह आठ बजे से मलबा हटाने का काम शुरू किया। अपरान्ह करीब एक बजे मलबा हटने के बाद वाहनों को आवागमन शुरू हो गया। इस रोड पर अभी कई स्थानों पर मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। उधर, पिथौरागढ़-तवाघाट रोड पर भी कई जगह मलबा गिरने का खतरा तो बना है, लेकिन अब तक वाहनों की आवाजाही पर ज्यादा रुकावट नहीं आई है।

विज्ञापन


बीआरओ को सहायक साइड इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर मलबा हटाने के लिए स्थायी रूप से जेसीबी तैनात की गई है। इस रोड पर बंदरलीमा, गुड़ौली, पिनौड़ीगाड़, लखनपुर में मलबा गिरता रहता है। जौलजीबी से आगे धारचूला तक सड़क की हालत ठीक है, लेकिन धारचूला से तवाघाट तक 27 किलोमीटर लंबी सड़क पर कई डेंजर जोन बने हैं। बारिश के समय इनमें मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। बारिश का क्रम फिर से शुरू होने से सड़कों पर यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान ग्वालगांव में मकान ढहा 
धारचूला (पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश के दौरान बुधवार रात करीब दो बजे नगर से सटे ग्वालगांव कस्बे में खड़क सिंह दरियाल का मकान ढह गया। इस मकान में जुम्मा गांव निवासी किन्नू राम पुत्र लाटा राम सपरिवार किराए पर रहता था। किन्नू राम मजदूरी कर परिवार पालता है। मकान ढहने का आभास होते ही परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर निकल आए। मकान ढहने से इस परिवार के सामने आवास और भोजन का संकट खड़ा हो गया है। मलबे में दबकर सारा राशन, कपड़े, बर्तन नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार आईबी मल्ल, पटवारी सदर हुकुम सिंह धामी घटना स्थल पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में रोज रात के समय तेज बारिश होने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-37.0 एमएम
गंगोलीहाट-8.0 एमएम
बेड़ीनाग-24.0 एमएम
डीडीहाट-20.0 एमएम
मुनस्यारी-5.0 एमएम
धारचूला-19.5 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed