{"_id":"57e952fa4f1c1be36f573c2e","slug":"munsyari-in-all-positions-of-the-union-elected-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में छात्रसंघ के सभी पदों में निर्विरोध निर्वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में छात्रसंघ के सभी पदों में निर्विरोध निर्वाचन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में छात्रसंघ के सभी पदों में निर्विरोध निर्वाचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। सोमवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक दावेदार ने पर्चा भरा। मुनस्यारी कॉलेज में इससे पहले भी कई बार छात्रसंघ का निर्विरोध गठन हुआ है।
विज्ञापन
छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चरण बिष्ट, उपाध्यक्ष के लिए हरीश प्रसाद, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए भावना बिष्ट, महासचिव के लिए ममता फर्स्वाण, संयुक्त सचिव के लिए योगेश दानू और कोषाध्यक्ष पद के लिए खीला धर्मशक्तू ने नामांकन किया। छात्रसंघ के तीन मुख्य पदों पर छात्राओं का कब्जा हो रहा है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष विक्रम दानू ने दावा किया है कि सभी प्रत्याशी एनएसयूआई के सदस्य हैं। कालेज के चुनाव प्रभारी डा. रवि जोशी ने बताया कि 29 सितंबर को विजयी प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा की जाएगी। उनको प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। इधर, निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बनने के बाद दावेदारों और उनके समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन