{"_id":"58178af14f1c1b5e38435d41","slug":"munsyari-bustling-with-tourists-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में दिवाली के बाद भी पर्यटकों की चहल पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में दिवाली के बाद भी पर्यटकों की चहल पहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों की चहल पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। इस बार दिवाली के बाद भी मुनस्यारी में पर्यटकों की चहल पहल बनी हुई है। कश्मीर में जारी अशांति के कारण पर्यटकों का रुख उत्तराखंड की ओर ज्यादा हुआ है। आमतौर पर मुनस्यारी से दिवाली तक विदेशी पर्यटक वापस लौट जाते थे, लेकिन इस बार दिवाली के बाद भी यहां पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सोमवार को भी मुनस्यारी के आसपास की वादियों में बड़ी संख्या में पर्यटक दिखाई दिए। इनमें कोलकाता, दिल्ली और गुजरात के पर्यटक अधिक हैं। कोलकाता के पर्यटक ज्योति घोष, सुमित चक्रवर्ती ने बताया कि अभी दिवाली का अवकाश है। एक दो दिन तक मुनस्यारी में रहेंगे।
विज्ञापन
पर्यटकों ने कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में टूरिस्ट के आने के बाद भी मुनस्यारी में सुविधाओं का घोर अभाव है। पेट्रोल पंप में दो दिन से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। सुलभ शौचालय बंद पड़ा है। पर्यटन सूचना केंद्र कभी नहीं खुलता। एटीएम में जब जरूरत हुई पैसा नहीं मिलता। नगर पंचायत का गठन न होने से सफाई की व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू पांगती ने कहा कि मुनस्यारी में जिस हिसाब से पर्यटकों का दबाव बढ़ रहा है, प्रशासन को सुविधाएं भी जुटानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार पर्यटन सीजन लगातार जारी रहने की उम्मीद है। पर्यटकों की गतिविधि जारी रहने से होटल व्यवसायी खुश हैं। साल के अंत में भी यहां कई पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।