{"_id":"6929de0940fe2154380ed5bf","slug":"munsiyari-harkot-chauna-motorway-blocked-five-thousand-people-troubled-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-135301-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी-हरकोट-चौना मोटर मार्ग अवरुद्ध, पांच हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी-हरकोट-चौना मोटर मार्ग अवरुद्ध, पांच हजार की आबादी परेशान
Fri, 28 Nov 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी-हरकोट-चौना मोटर मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध होने से हरकोट से लेकर जोशा-गांधीनगर तक की करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। यह मदकोट को जोड़ने वाला मार्ग भी है। सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन लोग इस मार्ग से वाहनों के साथ ही पैदल आवाजाही करते हैं। भूस्खलन वाली जगह पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
यह सड़क पीएमजीएसवाई के तहत है, लेकिन दो दिन बीतने पर भी संबंधित विभाग के सुध नहीं लेने ने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। हरकोट, मालूपाती और गांधीनगर के काश्तकार भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनके स्थानीय उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरकोट-चौना प्रेम चिराल ने का कहना है कि यदि शनिवार तक मोटर मार्ग सुचारु नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ लेकर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद