फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munshi Hari Prasad Tamta remembered on his death anniversary

Pithoragarh News: पुण्यतिथि पर याद किए गए मुंशी हरि प्रसाद टम्टा

Mon, 23 Feb 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Munshi Hari Prasad Tamta remembered on his death anniversary
पिथौरागढ़ में स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि टम्टा कुमाऊं के वह शिल्पकार थे जिन्होंने दलित चेतना को नई उड़ान दी। इसके चलते उन्हें निर्विवाद रूप से उत्तराखंड में दलित पुनर्जागरण का अग्रदूत माना जाता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 20वीं सदी की शुरुआत में जब दलित वर्गों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग होता था तब हरि प्रसाद ने इसके विरुद्ध बिगुल फूंका। उन्होंने समता अखबार के माध्यम से न केवल छुआछूत जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया। वह अल्मोड़ा नगर पालिका के पहले दलित अध्यक्ष भी बने।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहां मुख्य अतिथि कालू राम, विशिष्ट अतिथि देव सिंह बोरा, प्रताप राम, पान सिंह नेगी, सभासद नरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोहर टोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी समेत कई लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
शिल्पकार समाज के प्रेरणा स्रोत हैं टम्टा : कांग्रेस

पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को पुण्यतिथि यात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि टम्टा का जीवन निचले तबके को समर्पित था। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी और वरिष्ठ नेता मनोज ओझा ने कहा कि स्व. टम्टा शिल्पकार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महिला नगर अध्यक्ष भावना नगरकोटी, हिमांशु ओझा एवं त्रिभुवन चुफाल ने कहा कि उन्होंने शिल्पकार समाज की भलाई के लिए कई अनूठे कार्य किए। वहां कोमल साही, दीपक लुंठी, निशीद उप्रेती, राहुल लुंठी, कासिफ, शंकर लाल, नितिन सागर, मन्नु ठकुराठी, जगदीश बिष्ट, भूपेश नगरकोटी आदि कार्यकर्ता थे। संवाद




स्वयं
--
मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि न्याय दिवस के रूप में मनाई

चंपावत। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रसिद्ध विचारक, समाज सुधारक और पर्वतीय आंबेडकर के नाम से विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं आदि ने स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहां नीरज पांडे, नानू बोहरा, किरन देवी, आशा देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed