फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munshayari College students examining verandah

बरामदे में परीक्षा दे रहे मुनस्यारी कॉलेज के विद्यार्थी

Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Mon, 23 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Munshayari College students examining verandah
मुनस्यारी महाविद्यालय में बरामदे में परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

सीमांत क्षेत्र में उच्च शिक्षा भी बदहाल है। मुनस्यारी महाविद्यालय को अपना भवन स्थापना के 17 साल बाद भी नहीं मिल पाया। हालात यह है कि परीक्षाएं अस्थायी भवन के बरामदे में करानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2001 में खुला मुनस्यारी महाविद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज के तीन कक्षों में संचालित हो रहा है। महाविद्यालय में 526 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभावों में चल रहे महाविद्यालय में वर्तमान में बीए तृतीय वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। 150 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। कक्षों की कमी के कारण बरामदे में परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2016 से करीब चार करोड़ की लागत से महाविद्यालय का भवन बन रहा है, जिसकी गति बेहद धीमी है। छात्रसंघ की शिकायत पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह के निर्देश पर वर्तमान में निर्माण कार्य की जांच चल रही है। एक महीने पहले ही भवन निर्माण का कार्य पहले ठेकेदार से छीनकर दूसरे ठेकेदार को दिया गया है। काम में फिर भी गति नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट का कहना है कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम भवन का कार्य कर रहा है। भवन निर्माण कार्य तेज नहीं हुआ और अस्थायी व्यवस्था के तहत कक्ष उपलब्ध नहीं कराए तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उधर, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद का कहना है कि भवन को शीघ्र पूरा कराने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजा गया है। प्राचार्य मानती हैं कि भवन की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था में व्यवधान आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed