फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munisari's spatial medical vehicle stands in Pithoragarh

मुनस्यारी का सचल चिकित्सा वाहन पिथौरागढ़ में खड़ा

Wed, 29 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Munisari's spatial medical vehicle stands in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में खड़ा मुनस्यारी का सचल चिकित्सा वाहन - फोटो : अमर उजाला

बीएडीपी की मद से मुनस्यारी के लिए खरीदे गए जिस सचल चिकित्सा वाहन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, वह अब तक मुनस्यारी नहीं पहुंच पाया है। स्वास्थ्य विभाग इस वाहन के लिए फार्मेसिस्ट की व्यवस्था नहीं कर पाया है। बताया गया कि यह वाहन 25 लाख रुपये में खरीदा गया है और आपदा प्रभावित मुनस्यारी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। निवर्तमान डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने वाहन को हरी झंडी दिखाते समय कहा था कि यह वाहन मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहेगा। वहीं से इसके संचालन का शेड्यूल तैयार होगा।

विज्ञापन


दस दिन बाद भी वाहन मुनस्यारी न पहुंचने से अब लोगों में भारी आशंका होने लगी है। लोगों का कहना है कि हरी झंडी दिखाने के दस दिन बाद भी वाहन का यहां न पहुंचना बड़ा संदेह पैदा कर रहा है। मुनस्यारी के कांग्रेस नेता हीरा सिंह चिराल ने कहा कि वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद भी पिथौरागढ़ में ही खड़ा करने का मतलब समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तत्काल यह वाहन मुनस्यारी भेजा जाए, ताकि लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सके। इधर, सीएमओ डा. यूएस अधिकारी ने बताया कि वाहन के लिए फार्मेसिस्ट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। एक-दो दिन में फार्मेसिस्ट की व्यवस्था कर वाहन को मुनस्यारी भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed