फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipality sent proposal for heaven vehicle

स्वर्ग वाहन के लिए पालिका ने भेजा प्रस्ताव लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipality sent proposal for heaven vehicle
पिथौरागढ़। स्वर्ग वाहन खरीदने के लिए पालिका ने प्रस्ताव बनाकर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) को भेज दिया है। जल्द वाहन पालिका को मिल जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर सहित आसपास के गांवों से लोग अंत्येष्टि के लिए 40 किलोमीटर दूर रामेश्वर जाते हैं। अधिकतर लोग बसों को ही शवयात्रा के लिए बुक करते हैं। इसके लिए लगभग छह हजार रुपये देने होते हैं। कई बार परिजनों को बसें आसानी से नहीं मिल पाती हैं। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने बस खरीदने का निर्णय लिया है। शुरुआत में पालिका एक शव वाहन क्रय करेगी और भविष्य में धनराशि की व्यवस्था होने पर एक और वाहन खरीदा जाएगा।

25 लाख से अधिक की सांसद निधि से 30 सीटर बस खरीदी जाएगी। शव वाहन का किराया अन्य शव वाहनों की तुलना में आधा लिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो पालिका अन्य माध्यमों से भी बसों का क्रय करेगी। प्रस्ताव भेज दिया है जिसे जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed